Move to Jagran APP

विकास कार्यों के प्रति रहें जागरूक : जिप उपाध्यक्ष

चैनपुर : जनता दरबार में आम जनता से सीधा संवाद स्थापित होता है। साथ ही लोगों को सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी मिलती है। आम लोग विकास योजनाओं के प्रति जागरूक रह कर इसे धरातल पर उतारे। उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह ने कही। वे शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:49 PM (IST)
विकास कार्यों के प्रति रहें जागरूक : जिप उपाध्यक्ष
विकास कार्यों के प्रति रहें जागरूक : जिप उपाध्यक्ष

चैनपुर : जनता दरबार में आम जनता से सीधा संवाद स्थापित होता है। साथ ही लोगों को सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी मिलती है। आम लोग विकास योजनाओं के प्रति जागरूक रह कर इसे धरातल पर उतारें।

loksabha election banner

उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह ने कही। वे शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में बोल रहे थे। कहा कि जनता दरबार से विकास कार्यों को गति मिली है। समस्याओं के निष्पादन में यह कारगर साबित हो रहा है। कहा कि जनता दरबार को गंभीरता से नहीं लेनेवाले पदाधिकारियों बक्सा नहीं जाएगा। उनपर कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ¨बदु माधव ¨सह ने कहा कि जनता दरबार से कार्यो का त्वरित गति से निष्पादन हो रहा है। जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल रहा है। कहा कि पीएम आवास निर्माण कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही है। लाभुक निर्धारित समय में आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों में सब की सहभागिता पर बल दिया। चैनपुर उपप्रमुख मो नौशाद ने जनता दरबार की सराहना की। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अलका कुमारी ने जनता दरबार के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख विजय गुप्ता व संचालन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनायक कुमार शर्मा ने किया। बैठक में सीओ परमानंद वासिल डांग, बीएओ मनोज दुबे, सीडीपीओ मधुलता ¨सहा, एमओ मदन राम, समिति सदस्य बलराम ¨सह व बैजनाथ पाल, शिव यादव आदि मौजूद थे।

राजस्व कर्मचारी को हटाने की मांग चैनपुर : जनता दरबार में हल्का 5 के कर्मचारी निर्मल लकड़ा को हटाने की मांग की गई। लोगों का कहना था कि करीब 20 वर्ष पूर्व चैनपुर में अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारी ने बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से भूमि बंदोबस्ती की थी। इसकी जांच भी हुई थी। संबंधित कर्मचारी का पुन: उसी हल्का में पदस्थापना से गड़बड़ी शुरू हो गई है। बीडीओ अलका कुमारी ने बताया कि उक्त कर्मचारी के खिलाफ प्रखंड बीस सूत्री व पंचायत समिति की बैठक में भी मामला उठा था। कर्मचारी को हटाने के लिए लिखा गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी जनवितरण पीएम आवास वृद्धा पेंशन आदि के मामले भी सामने आए। लगाए गए कई स्टॉल चैनपुर : चैनपुर प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार में कई विभागों की स्टाल लगाए गए थे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, पशुपालन, ¨सगल ¨वडो सेंटर, समाज कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन आदि का स्टॉल शामिल है। जरूरतमंद लोग स्टालों पर कार्य निष्पादित कराते देखे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.