Move to Jagran APP

भाजपा ने की शीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने की मांग

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय न

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:07 PM (IST)
भाजपा ने की शीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने की मांग
भाजपा ने की शीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने की मांग

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने उपायुक्त को पत्र लिख कर जिले में शीघ्र धान क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। उपायुक्त को प्रेषित पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंडों में धान की फसल कट चली है। कई जगह तो खहिलान में धान का अंबार लग गया है। लेकिन सरकारी स्तर पर धान की खरीद नहीं होने से इस काम में बिचौलिए सक्रिय हो गए है। मजबूरीवश किसान औने पौने दाम में धान बेचने को विवश हो रहे है। कहा कि भारत की सरकार कृषकों को खुशहाल देखना चाहती है। देश के प्रधान मंत्री किसानों की आय दुगनी करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। लेकिन झारखंड सरकार की उदासीनता व निष्क्रियता ने यह बता दिया कि राज्य सरकार को किसानों की चिता नही है । भारत की सरकार धान खरीदने के लिए राशि का भुगतान भी कर दिया है। बावजूद इसके जिले मे धान क्रय केंद्र नही खुल सका है।

loksabha election banner

कहा कि शीघ्र धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएगा।

==========

हरिहरगंज में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में मायूसी संवाद सहयोगी, हरिहरगंज(पलामू) : प्रखंड क्षेत्र में सरकारी स्तर पर धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से किसानों में मायूसी का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि इस बार धान के बंपर उत्पादन से किसानों में एक ओर जहां खुशी व्याप्त थी, क्रय केंद्र नहीं खोलने से किसानों का हर्ष अब विषाद में बदलने लगा है। इस संबंध में कई किसानों व कृषक मित्रों ने बताया कि हरिहरगंज में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसानों को महाजनी चंगुल में आकर अपने धान को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मालूम हो कि इलाके भर में धान कटाई के साथ ही दवाई व मिसाई का कार्य जोरों पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.