बिरसा मुंडा थे हम सभी के नायक
छतरपुर : स्थापना दिवस के अवसर पर छतरपुर मे कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में के छात्रों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, डीएसपी शंभू ¨सह, सीओ राजेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
छतरपुर : स्थापना दिवस के अवसर पर छतरपुर मे कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में के छात्रों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, डीएसपी शंभू ¨सह, सीओ राजेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर एसडीओ ने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे नायक थे। उन्होंने हम सबको आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। वे पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएसपी शंभू ¨सह ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। चारों ओर सड़कों का निर्माण, रोजगार के नए अवसर के साथ टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम सभी जुड़ रहे हैं। शिक्षा का स्तर बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। सीओ ने कहा कि हम सब शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएंगे तो विकास होगा। युवाओं को स्वच्छ व सुंदर झारखंड निर्माण का संकल्प लेना है। इससे पूर्व युवाओं ने स्थापना दिवस पर दौड़ का आयोजन किया। इसमें कई विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।