Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने किया माल्यार्पण

मेदिनीनगर : बिरसा मुंडा जयंती मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत कई कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें याद किया। उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आजादी के लिए अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। अपने कम उम्र में संघर्ष के कारण लोग उन्हें धरती आबा भी कहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:49 PM (IST)
पूर्व मंत्री त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने किया माल्यार्पण
पूर्व मंत्री त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने किया माल्यार्पण

मेदिनीनगर : बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी समेत कई कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें याद किया। केएन त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आजादी के लिए अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। अपने कम उम्र में संघर्ष के कारण लोग उन्हें धरती आबा कहते हैं। वे प्रकृति के पुजारी थे। कहा कि आज का दिन भगवान बिरसा को याद करते हुए उनके आदर्श जीवन में उतारने की जरूरत है।

loksabha election banner

जनाधिकार मंच ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

मेदिनीनगर : जनाधिकार मंच ने स्थानीय स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां बैठकर बिरसा मुंडा के आंदोलनों पर चर्चा की। मंच के अध्यक्ष रंजन ¨सह ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को अपनाने पर बल दिया। साथ उनके उलगुलान को आगे बढ़ाने व अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मौके पर संतोष माखरिया, पार्षद निरंजन प्रसाद, गणेश रवि, अशोक चंद्रवंशी, पदमाकर वर्मा, डा. गणेश प्रसाद, कुलदीप राम, दीपक कुमार, बंटी कश्यप आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.