Move to Jagran APP

लूटने-ठगने वाली नहीं खटने वाली सरकार बनाएंगे : मरांडी

नावाबाजार 5 वर्षों में डबल इंजन की सरकार में जो विकास का नाम दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 06:11 PM (IST)
लूटने-ठगने वाली नहीं खटने वाली सरकार बनाएंगे : मरांडी
लूटने-ठगने वाली नहीं खटने वाली सरकार बनाएंगे : मरांडी

संवाद सूत्र, नावाबाजार : 5 वर्षों में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में हुए विकास को जनता बाखूबी देख चुकी है। दो दर्जन गरीब भूख से मरे हैं। लगभग दर्जनों किसान आत्महत्या कर ली। 11.5 लाख राशन कार्ड व 2.5 लाख पेंशनधारी काल के गाल में समा चुके हैं। इनके शासनकाल में हत्या, अपहरण, डकैती , दुष्कर्म जैसे अपराधी की प्रवृत्ति बढ़ी है। इससे प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है। उक्त बातें झाविमो सु्प्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही। वे मंगलवार को नावाबाजार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा माइंस परिसर में झाविमो की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व नीलांबर- पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

सभा स्थल पर विश्रामपुर से झाविमो प्रत्याशी अंजू सिंह व अभिमन्यु सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मरांडी ने अंजू सिंह को विधानसभा में भेजने की अपील की। कहा कि झाविमो की सरकार बनी तो हर खेत सिचिंत होंगे। किसान खुशहाल ,समृद्ध व स्वावलंबी होंगे। राज्य में स्वस्थ व सिचाई की पूरी व्यवस्था होगी। कहा कि पारा शिक्षकों को स्थाई किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में दो-दो स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ मनरेगा गारंटी योजना में 150 दिन की दैनिक भत्ता के साथ 171 रूपए मजदूरी की जगह 300 रूपए दिए जाएंगे। झाविमो प्रत्याशी अंजू सिंह ने कहा कि 35 वर्ष बनाम 5 वर्षों में विकास कर दिखाएंगी। क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री को खोला जाएगा। क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी। मौके पर झाविमो के पलामू जिलाध्यक्ष मुरारी पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, राहुल दुबे, विनोद विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, राजीव रंजन ठाकुर, योगेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.