गुरु होते हैं भगवान समान : एसपी
सतबरवा : स्थानीय सर्वोदय प्लसटू उच्च विद्यालय के प्रशाल में शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पलामू एसपी इंद्रजीत महथा मौजूद थे। उन्होंने गुरु की तुलना ईश्वर से की। बताया कि शिक्षक भगवान तक पहुचने का मार्ग प्रशस्त करते है।
सतबरवा : स्थानीय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रशाल में शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा मौजूद थे। एसपी ने गुरु की तुलना ईश्वर से की। कहा कि शिक्षक भगवान तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं। वे जहां भी रहते हैं अच्छी शिक्षा देने का काम करते हैं।
मौके पर पलामू के डीएसई मसुदी टुडू ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके बिना विकसित समाज की कल्पना असंभव है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पलामू के जिलाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि जिस दिन शिक्षक का सम्मान खत्म हो जाएगा। उसी दिन से समाज की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। महासचिव शेरे झारखंड अमरेश कुमार ¨सह ने कहा कि गुरु मिट्टी को सोना बना सकते हैं। बशर्ते उस गुरु को पहचानने वाला होना चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड से विगत 2 साल में रिटायर शिक्षकों में उदय नारायण शुक्ला,रीता कुमारी,गुलाम रसूल समेत 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीओ उज्जवल सोरेन, बीईईओ पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा, बीपीओ मनोज तिवारी, ललन साहू, आयोजक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष गो¨वद प्रसाद, भरदुल कुमार ¨सह, मनीष कुमार, रवि प्रसाद, राजीव कुमार राजू, राजीव रंजन पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अनिता भेंगरा, विनोद दीक्षित, करमचंद साव, प्रफुल्लित लकड़ा, सुशील टोप्पो, कुंजल राम समेत सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। सभी को सम्मानित किया गया।