33 हजार वोल्ट तार पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
सगालीम : पलामू जिले के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ कुंदरी में आंधी तूफान से सौ साल का पुराने पीपल का पे
सगालीम : पलामू जिले के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ कुंदरी में आंधी तूफान से सौ साल का पुराने पीपल का पेड़ 33 हजार वोल्ट के तार पर गिर गया। जिससे 33 हजार वोल्ट का तार गिर गया। साथ ही सड़क पर पेड़ गिर गया। जिससे पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर आवागमन ठप हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वही बिजली के तार गिरने से पांकी, लेस्लीगंज, तरहसी, मनातू समेत कई प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर अचानक बारिश के साथ आंधी तूफान चलने के कारण पेड़ 33 हजार के तार को तोड़ते हुए सड़क पर गिर गया। इससे बिजली के आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो गया। स्थानीय लोग आवागमन शुरू कराने के लिए पेड़ हटाने के काम में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आवागमन बाधित था। लोगों का कहना है कि पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर दर्जनों पेड़ दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पेड़ों को हटाने के कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे आए दिन सड़क पर तो कभी बिजली के तार पर पेड़ गिर जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने के दौरान एक टेंपो बाल-बाल बच गया। उक्त टेंपो पर आधा दर्जन सवारी बैठे हुए थे। यदि पेड़ टेंपो पर गिरता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। इधर बिजली विभाग के जेई संतोष कुमार मंडल ने बताया कि विभाग ने टूटे तार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को भी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उसके बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी।