एड्स है जानलेवा बीमारी, इसे मिटाना हमारी जिम्मेदारी
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) जिले भर में मंगलवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसे लेकर म
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिले भर में मंगलवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसे लेकर मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति व स्वयंसेवी संस्था फर्ज की ओर से किया गया। सिविल सर्जन डा. जेएफ केनेडी ने कहा कि जागरूकता का अभाव व जानकारी की कमी के कारण एचआइवी पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने, बिना जांच के रक्त चढ़ाने आदि के कारण इसका प्रभाव बढ़ रहा है। महज जागरूकता ही एड्स से बचाव है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. एमपी सिंह ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। इसे मिटाने में सामूहिक रूप से जिम्मेवारियों को निभाने की जरूरत है। डीपीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि विभागीय स्तर पर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आम लोगों को इसकी जानकारी एकत्रित करनी होगी। लोग सुरक्षित रूप से शारीरिक संबंध बनाएं। कंडोम का इस्तेमाल करें। एचआइवी एड्स को भगाने में सबका साथ जरूरी है। इस बीच विभिन्न वाहनों में एड्स पर नियंत्रण और बचाव संबंधित नारे लिखे पोस्टर चिपकाए गए। पलामू के सिविल सर्जन डा. जान एफ केनेडी ने संयुक्त रूप से पोस्टर चिपका कर इसका उद्घाटन किया। स्थानीय टेंपो स्टैंड, जेलहाता चौक, भगत सिंह चौक, थाना रोड, सरकारी बस डिपो आदि मुख्य स्थानों पर लगे वाहनों पर पोस्टर चिपका कर एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई गई। सचिव स्वर्णलता रंजन ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। इसका स्थाई इलाज संभव नहीं है। दवा से एड्स पीड़ित मरीजों का जीवनकाल बढ़ जाता है। मजदूरों को बाहर से लौटने पर एचआइवी की जांच जरूर करानी चाहिए। संयम और सुरक्षा से एड्स से रक्षा हो सकती है। सामाजिक और धार्मिक दोनों ²ष्टि से पति व पत्नी को एक दूसरे के प्रति वफादार रहना चाहिए। इसके बाद ही एड्स से बचा जा सकता है। मौके पर शशिकांत तिवारी, डा. अनुप, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।