आग लगने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों का घर जलकर खाक
विश्रामपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बरिगांवा गांव निवासी हरिचरण साव व कालीचरण साव के घर में शुक्
विश्रामपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बरिगांवा गांव निवासी हरिचरण साव व कालीचरण साव के घर में शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे आग लग गई। इससे घर में रखे सामान सहित घर की खपरैल छत जलकर पूरी तरह खाक हो गई। स्थानीय लोगों की ओर से घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही अग्निशामक भी पहुंची। तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। अगलगी की घटना में दोनों परिवार को मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कालीचरण साव के घर में खाना बनाने का कार्य हो रहा था। इसी बीच बगल के कमरे से आग की लपटें निकलते देखी गईं। लोग कुछ समझ पाते कि आग फैल गई। परिवार के सदस्यों की ओर से काफी शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग बाल्टी व डब्बे में पानी लिए हुए दौड़े आए। लोगों की ओर से आग बुझाने का पूरी प्रयास की जाती है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घर में रखें लगभग 30 ¨क्वटल जानवरों को खाने के लिए रखा भूसा, पुआल, 2 ¨क्वटल गेहूं, 50 किलो चना सहित अन्य खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं आग की तेज लपटें हरीचरण साव के खपरैल छत को भी अपने कब्जे में ले लिया। इसमें घर में रखें पुआल व खाद्य सामग्री जल कर खाक हो गया। साथ हीं हरिचरण साव के खपरैल घर के कुछ हिस्से भी जलकर खाक हो गए। अगलगी की घटना की जानकारी नहीं हो पा रही। लोगों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा। घटना के बाद दो ही परिवार के समक्ष एक बड़ी समस्या बन कर रह गई हो। बरसात का मौसम आने को है ऐसे में सर छुपाने के लिए घर की मरम्मत एक बड़ी चुनौती बन गई।