दो अलग-अलग जगहों पर लूटपाट, 7 गिरफ्तार
चार मोबाइल बाइक कागजात जब्त
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने दो मारपीट और लूटपाट मामले में सात लोगों को दबोचा है। उसके पास से चार मोबाइल, बाइक और कई कागजात बरामद किए गए हैं। डीएसपी भोला सिंह ने दोनों घटनाओं की जानकारी दी। बताया है कि 21 जून की रात लगभग 11 बजे पाटन के नावाडीह भुड़वा निवासी अवधेश कुमार पासवान टेंपो से रोगी को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच अघोर आश्रम मोड़ के पास सात-आठ लोगों ने टेंपो रोका। नदी किनरे ले जाया गया और वहां मारपीट की। ओपो कंपनी का मोबाइल, पैसा लूटा। केनरा बैंक के एटीएम से 11 सौ रूपए की निकासी की। डीएसपी ने बताया कि शहर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तहकीकात के दौरान अभियुक्त आदित्य कुमार की गिरफ्तारी हुई और उसकी निशानदेही पर संलिप्त अन्य अपराधियों को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार लोगों में सूदना पटेल नगर निवासी विरेंद्र राम के पुत्र आदित्य कुामर, सूदना हरिजन टोला निवासी गिरिवर राम के पुत्र रॉकी कुमार, पटेलनगर निवासी रामा राम के पुत्र अक्षय कुमार, अघोर आश्रम रोड निवासी राकेश राम के पुत्र छोटू कुमार, सूदना निवासी स्व राजेश राम के पुत्र उपेंद्र कुमार का नाम शामिल है। छापेमारी टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर दीपक कुमार कर रहे थे। उनके ासथ रामाकांत झा, नबी अंसारी,मो उमर खं, भूपेंद्र कुमार सिंह, इंद्रदेव पासवान आदि का नाम शामिल है। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखांड की है। आठ अगस्त को खेलारी के टकरा निवासी स्व भोलानाथ सिंह के पुत्र प्रभंजय कुमार हरिहरगंज जा रहे थे। इसी बीच रात करीब आठ-नौ बजे पांच-छह अज्ञात अपराधियों ने प्रभंजय के मोटरसाइकिल को रोका। उनका मोबाइट और 56 सौ रूपए नकद लूट लिया। भुक्तभोगी ने तत्काल थाना में इसकी लिखित शिकायत की। जांच के दौरान घटना में शामिल पाटन के बरसइता निवासी मंगल यादव के पुत्र रविद्र यादव, बरवाडीह के केचकी निवासी स्व रामसेवक यादव के पुत्र विकास यादव की गिरफ्तारी हुई। उनके पास से जियो कंपनी का मोबाइल, बिना नंबर के लाल रंग का पल्सर मोटरसाइकिल, नंबर प्लेट आदि बरामद हुआ। छापामारी टीम में सदर थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े, शमशेर बहादूर सिंह, हुडिग सरदार, अशोक कुमार पासवान आदि शामिल थे।