पलामू में हथियार के बल पर 50 लाख की डकैती, हंगामा
झारखंड के पलामू में हथियार के बल पर पचास लाख की डकैती का मामला सामने आया है।
पलामू, जेएनएन। हथियार के बल पर पचास लाख की डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुकाबिक, नौडीहा में रविवार की रात विकास शौंडिक के घर हथियार के बल पर डकैत 50 लाख के जेवर और एक लाख नकद ले गए। इस दौरान डकैतों ने महिलाओं की जमकर की पिटाई भी की। वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शिकारीपाड़ा के क्रशर कार्यालय में पांच लाख की डकैती
जासं, शिकारीपाड़ा (दुमका) : कारबाइन व भुजाली से लैस आधा दर्जन डकैतों ने शनिवार की रात हरिपुर स्थित सीटीएस कंपनी के क्रशर कार्यालय पर धावा बोला और पांच लाख रुपया लूटकर चलते बने।
कंपनी के सुपरवाइजर धीरज के अनुसार शनिवार की रात वे कार्यालय के बाहर कुछ मजदूरों के साथ चौकी पर लेटे हुए थे। करीब सवा दस बजे हाथ में कारबाइन व भुजाली लेकर छह अपराधी कार्यालय में आ धमके। सभी यह कहते हुए अंदर घुस आए कि 10 हजार रुपया देना ही होगा।
अपराधियों ने हथियार लहराते हुए मेज की दराज में रखा बैग ले लिया। बैग में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पांच लाख रुपया था। प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
यह भी पढ़ेंः गिरिडीह में व्यवसायी से ढाई लाख रुपये नगद और स्कूटी लूटी
यह भी पढ़ेंः देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में बम की अफवाह से सनसनी