Move to Jagran APP

492 दो पहिया व 89 चार पहिया वाहनों की हुई जांच

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) शहर के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 05:13 AM (IST)
492 दो पहिया व 89 चार पहिया वाहनों की हुई जांच
492 दो पहिया व 89 चार पहिया वाहनों की हुई जांच

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : शहर के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। छह मुहान, कचहरी चौक व सादिक चौक पर करीब 492 दो पहिया और 89 चार पहिया वाहनों को रोकर कागजात की जांच की गई। छह मुहान पर यातायात निरीक्षण रूद्रानंद सरस जांच का नेतृत्व कर रहे थे। जांच के क्रम में यातायात नियम का उल्लंघन पाए जाने पर 65 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। तत्काल उन्हें मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में लगाया गया। आनस्पाट जुर्माना वसूल कर कई वाहनों को छोड़ भी दिया गया है। सरस ने बताया कि हेलमेट और मास्क के लिए शहर भर में अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर आनस्पाट जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वाहन चालक हेलमेट और मास्क का इस्तेमाल करें। साथ वाहनों के कागजात साथ लेकर चलें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.