मास्क और हेलमेट नहीं पहनने पर 150 वाहन जब्त
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शुक्रवार से वाहन चेकिग सह
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शुक्रवार से वाहन चेकिग सह जागरूकता अभियान शुरू की गई। छहमुहान पर करीब 148 वाहन चालक बिना हेलमेट और मास्क लगाए चलते पकड़े गए। इनमें से 50 वाहनों में सवार बिना मास्क के थे। तमाम वाहनों को जब्त कर ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया। इसका नेतृत्व यातायात निरीक्षक रूद्रानंद सरस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क भी लगाकर वाहन चलाना है। लेकिन देखा जा रहा था कि लोग हेलमेट और मास्क लगाए बिना वाहन चला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई कर 148 वाहन सवारों को रोका गया। चेकिग के तहत हेलमेट, मास्क, इंश्योरेंस, लाइसेंस आदि नहीं होने पर चालान किया गया और सभी का ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया।