13 संक्रमित हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 13 संक
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर :पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। पलामू के सिविल सर्जन ने मास्क व सेनिटाइजर देकर स्वस्थ हुए संक्रमितों को विदाई दी। साथ ही अगले 14 दिनों में घर में होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार सबका उपचार हो रहा है। लोग तेजी से स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। हरेक लोग कोरोना से बचाव के लिए बताए जा रहे तरीकों को अपनाएं। नियमित रूप से निजी क्षेत्र में मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। मालूम हो कि पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 256 पहुंच गया है। इसमें 161 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें