शहर से 64 समेत पलामू में मिले 128 कोरोना संक्रमित
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 64 समेत पलामू जिला में 128 कोरोना संक्रमितों की प
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : नगर निगम क्षेत्र के 64 समेत पलामू जिला में 128 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के आदर्श नगर कंटेनमेंट जोन के 45, शहर के विभिन्न इलाकों के 19 और चैनपुर के 17, पांकी के (पिकेट) 36 और लेस्लीगंज के दो समेत अन्य संक्रमित भी शामिल है। संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। पलामू के सिविल सर्जन ने संक्रमितों की पुष्टि की है। पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 384 पहुंच गया है। इसमें 175 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। होम क्वारंटाइन की नसीहत के साथ छुट्टी दे दी गई है। संक्रमितों के कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने के बाद 209 इलाजरत हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि संक्रमितों का आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जाएगा। अधिकांश संक्रमित कंटेनमेंट जोन के हैं। इधर, एकमुश्त 128 संक्रमितों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। संक्रमितों का कांटेक्ट ट्रेसिग की जा रही है।