पलामू में 4 माह में 11 उग्रवादी हुए गिरफ्तार
पलामू में गत चार माह में विभिन्न संगठनों के 11 नक्सली पकड़े गए हैं।
मेदिनीनगर: पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पलामू जिला में चार माह में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, तीन उग्रवादियों का शव पाया गया। 43 उग्रवादी समर्थकों का सत्यापन किया गया। इसमें 21 उग्रवादी समर्थकों के विरूद्ध 107 की कार्रवाई की गई। 30 उग्रवादियों के विरूद्ध रिवार्ड प्रपोजल भेजा गया। इसमें भाकपा माओवादी के 25 व जेजेएमपी-टीपीसी के 5 उग्रवादी शामिल हैं। 10 और जेजेएमपी व टीपीसी उग्रवादियों के विरूद्ध रिवार्ड प्रपोजल भेजा जाएगा। उग्रवादियों के विरूद्ध 159 अभियान चलाया गया। इस दौरान नक्सल ¨हसा के परिजन राकेश कुमार को आरक्षी पद पर बहाल किया गया। ¨रकू कुमारी को हैदरनगर प्रखंड में बहाल किया गया। बाक्स:पलामू में दो और पिकेट बनेंगे मेदिनीनगर: पलामू जिला में एक पिकेट का रि-डिप्लायमेंट किया गया व दो पिकेट का प्रोपोजल भेजा गया। इसमें छतरपुर का सीआरपी बेटर डगरा में ले जाना है। मिटार व मसूरिया में पिकेट बनेगा।
बाक्स: चार माह में 371 अभियुक्त गिरफ्तार पलामू पुलिस ने बीते चार माह में की कई उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 18 से जुलाई 18 तक पलामू पुलिस ने कई उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान 371 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें हत्या 21, लूट के तीन, फिरौती के लिए अपहरण के दो, दहेज हत्या के सात, दुष्कर्म के पांच व शस्त्र अधिनियम के 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बाक्स: थाना दिवस पर कई मामाले का हुआ निष्पादन मेदिनीनगर: पलामू जिला में चार माह में 15 थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 331 जमीनी व 373 घरेलू विवाद का निष्पादन किया गया। चार माह में 1449 वारंट, 179 कुर्की, 1592 पासपोर्ट, 336 नौकरी का चरित्र सत्यापन व सात स्पीडी ट्रायल कांडों का निष्पादन किया गया। सातों निष्पादित स्पीडी ट्रायल में 13 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा सुनाई गई है। बाक्स: हथियार हुए बरामद मेदिनीनगर: चार माह में काफी हथियार बरामद किए गए है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि एक एके 47 राइफल, पांच राइफल, दो बंदूक, आठ रिवाल्वर, 10 पिस्टल, एक कारबाईन, 1168 ¨जदा गोली, 55 मैगजीन, एक ट्रक, एक स्कार्पियो, एक जाईलो, एक बोलेरो, एक मारूति, आठ मोटरसाइकिल, जब्त किया गया। जबकि 19 किलो अफीम व 1005 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस दौरान बैंक लूट आदि क 52.25 लाख रूपए भी बरामद किया गया।