Move to Jagran APP

लगान रसीद नहीं मिली तो आंदोलन

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में शनिवार को मांझी परगना

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:29 PM (IST)
लगान रसीद नहीं मिली तो आंदोलन
लगान रसीद नहीं मिली तो आंदोलन

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में शनिवार को मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 22 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस मनाने के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को जल्द से जल्द लगान रसीद दिए जाने के विषय पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी ग्राम प्रधान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कहा गया कि पांचवी अनुसूची क्षेत्र में पंचायत व्यवस्था पर संवैधानिक रोक है इसलिए पांचवी अनुसूची क्षेत्र में पंचायत चुनाव न कराने पर चर्चा की गई। बैठक में पी पेसा एक्ट 1996 की नियमावली को तैयार कर ग्राम सभा को सशक्त करने, आदिवासी राजस्व ग्रामों में बिना खतियान के जाति प्रमाण पत्र न बनाए जाने पर भी चर्चा की गई। ग्राम प्रधान जितेंद्र मुर्मू, कमलाकांत मुर्मू , बबलू मरांडी, धोने मरांडी, सुभाष किस्कु, शिखर सोरेन, सावित्री मुर्मू , बहामुनि सोरेन, माकु हेम्ब्रम, सोनामती मरांडी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.