Move to Jagran APP

महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लें

संवाद सहयोगी पाकुड़ विश्व हिदू परिषद कार्यालय शहरकोल में शनिवार देर शाम वाल्मीकि जयंत

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लें
महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लें

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : विश्व हिदू परिषद कार्यालय शहरकोल में शनिवार देर शाम वाल्मीकि जयंती समारोह में विहिप के अशोक वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को अपने मान बिदुओं और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि युगद्रष्टा थे। उन्होंने रामायण की रचना की थी। इसके पूर्व महर्षि की वैदिक परंपरा से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसमें बजरंग दल, विहिप आदि संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत लोगों के बीच प्रसाद स्वरुप मिठाई बांटी गई।

loksabha election banner

इस मौके पर केसी दास, विजय जायसवाल, राम यादव, अरविद घोष, नीरज, उदय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी शहर के कालीबाड़ी मैदान में रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम किया गया। संघ के दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.