आदिवासियों ने परंपरागत तरीके से मनाया नवाय पर्व
महेशपुर(पाकुड़) खेतों में लगी धान की नई फसल खेतों से कटकर घर आने की खुशी में नवाय
महेशपुर(पाकुड़): खेतों में लगी धान की नई फसल खेतों से कटकर घर आने की खुशी में नवाय पर्व विनोदपुर गांव में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। गिरजा महाशय पौलुस मरांडी, मुरुबी देवीलाल हेंब्रम, मुरुबी मीना हेंब्रम, बहारली मुर्मू की उपस्थिति प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान आदिवासी समुदाय की महिलाएं धान की नई फसल हांडी में भरकर अपने सिर पर रखकर आदिवासी परंपरा के अनुसार सामूहिक नृत्य किया। इसमें बनेश्वर हेम्ब्रम, कार्तिक सोरेन, फिलीप मुर्मू, रंजीत सोरेन, फागु हेंब्रम, विश्वासी एवं लखीराम हेंब्रम, शामएल सोरेन, आमतोला मुरुबी नरेश हेम्ब्रम कदमपुर, फिलीप किस्कू भरतपुर, पाउल मरांडी तालडीह के अलावा आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला व पुरुषों ने भाग लिया।