Move to Jagran APP

कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने खेती बचाओ यात्रा के तहत ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 05:50 PM (IST)
कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध
कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध

पाकुड़ : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने खेती बचाओ यात्रा के तहत ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बल्लभपुर स्थित मौलाना अबुल कलाम चौक से रैली की शुरुआत हुई। रैली में करीब एक दर्जन ट्रैक्टर शामिल था। सभी ट्रैक्टर में कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर सवार थे।

loksabha election banner

सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक में सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान केंद्र सरकार हाय-हाय, भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो के नारे लग रहे थे। रैली के कारण शहर में भीड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। भीड़भाड़ वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस कर्मी को तैनात किया गया था। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं रैली के साथ-साथ चल रहे थे। रैली का समापन गोकुलपुर स्थित आम बागान में हुई।

जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने रैली के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की मंशा साफ है। केंद्र सरकार किसानों का भला नहीं चाह रही है। इसलिए कृषि बिल को जबरन पास कराकर किसानों पर अतिरिक्त बोझ लाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल काला कानून की तरह है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि बिल को तुरंत वापस ले लें। किसानों के विकास के लिए बेहतर कानून बनाएं। एक तरफ किसानों को उनकी उपज का पूरा भाव नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न प्रकार के किसान विरोधी आदेश पारित किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से इस बिल का विरोध कर रही है। पार्टी समय-समय पर आंदोलन भी कर रही है। कृषि बिल के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। रैली में प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सचिव कृष्णा यादव, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, समीनुल इस्लाम, मुनलिन मिश्र, अनुप सिंहा, श्रीकुमार सरकार, अमीर हमजा, असलम अंसारी, मुर्शीद आलम, इस्लाम अंसारी, मिस्टर अनवर, अवधेश झा, मुबारक हुसैन, बेलाल, संतु, अनूप सिंहा, विवेक गोस्वामी सहित अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.