बारिश में ढह गया पहाड़िया का घर
संवाद सूत्र लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सोमवार की देर र
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 04:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सोमवार की देर राम रणबहियार गांव में गुहिया पहाड़िया का घर ढह गया। इससे घर के अंदर रखा धान, चावल वर्तन, कपड़ा सहित हजारों रुपये का समान बर्बाद हो गया है।
गुहिया ने बताया कि रुक-रुक कर बारिश होने के कारण रात्रि में हम लोगों का मिट्टी व टाली का घर गिर पड़ा। अधिक बारिश होने के कारण सपरिवार बगल स्थित एक घर में सोए थे। अचानक घर में पानी गुस गया। इस कारण घर ढह गया। हजारों का समान बर्बाद हो गया है। पीड़ित गुहिया ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें