Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे सुभाष

जागरण टीमपाकुड़ नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। भारत की स्वत

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:23 AM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे सुभाष
स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे सुभाष

जागरण टीम,पाकुड़: नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। भारत की स्वतंत्रता में उनकी अहम भूमिका रही। नेताजी का संपूर्ण जीवन आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगा। उक्त बातें उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कही। एसपी मणिलाल मंडल सहित प्रशासन के कई अधिकारियों ने माल्यार्पण कर जिलेवासियों की ओर से श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

अभाविप कार्यकर्ताओं ने शहर के कालिकापुर स्थित नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद के नगर मंत्री बमभोला उपाध्याय ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी बड़े नेता थे।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा बजाज,विशाल भगत, गौतम सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।ीं झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के जिला कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन कर नेताजी को नमन किया। कांग्रेस की ओर से सुभाष चौक पर भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। माल्यार्पण कर किया नमन

हिरणपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वही समाजसेवी सहदेव साहा ने प्रतिमा के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दिगंबर साहा, अशोक दत्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अमित साहा आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लिट्टीपाड़ा: नेताजी की जयंती शनिवार को प्रखंड में कई जगहों पर आयोजित की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका एवं बच्चियों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शिक्षिका बनिता सरकार शिक्षिका रिमझिम कुमारी आदि थी। महेशपुर: अभाविप ने आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय, विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा व नगर मंत्री देवदास ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संयोजक धनंजय साह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव तिवारी, बिक्की राय, नगर सह मंत्री अनिकेत सिंह, आयुष मिश्रा, गुंजन तिवारी, उज्वल भुइमाली, पियूष चौबे, राज दास आदि थे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस एन सिंह, शिक्षक राजीव कुमार थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.