स्टेट टीम ने ली कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी
महेशपुर(पाकुड़) वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य सलाहकार जयंत देव सिंह के ने
महेशपुर(पाकुड़): वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य सलाहकार जयंत देव सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को राज्य स्तरीय दो सदस्य टीम महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां कालाजार रोग से संबंधित कार्यो का निरीक्षण किया। बताया कि महेशपुर प्रखंड में वर्ष 2019 में जनवरी माह से 19 नवंबर तक कुल 48 कालाजार मरीजों की पहचान कर उनका इलाज किया गया है। इनमें दो कालाजार पीड़ित मरीजों का इलाज आज 19 नवंबर को किया जा रहा है। वहीं जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण में मुख्य रूप से कालाजार पीड़ित मरीजों के किए गए इलाज से संबंधित कागजातों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में यह देखा गया कि कालाजार पीड़ित मरीजों की जांच निर्धारित ढंग से हुई है। या नहीं। इस मौके पर रांची के फाइलेरिया निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, डीपीओ केयर सोमनाथ ओझा, केटीएस राज किशोर प्रसाद तथा केबीसी राज कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।