Move to Jagran APP

भुखमरी व मॉब लीचिग भाजपा सरकार की देन : डॉ. रामेश्वर

पाकुड़ शहर के रवींद्र भवन में शनिवार को युवा कांग्रेस के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 05:23 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:14 AM (IST)
भुखमरी व मॉब लीचिग भाजपा सरकार की देन : डॉ. रामेश्वर
भुखमरी व मॉब लीचिग भाजपा सरकार की देन : डॉ. रामेश्वर

पाकुड़: शहर के रवींद्र भवन में शनिवार को युवा कांग्रेस के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में भुखमरी व मॉब लिंचिग भाजपा सरकार की देन है। इस सरकार ने राज्य में आपसी भाईचारे को समाप्त करने काम किया है। हिसक भीड़ में लोगों की जाने जा रही है। राज्य में शिक्षा बदहाली के कगार पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में 10 सालों तक मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे। लेकिन कभी भी देश में मंदी नहीं आई। भाजपा के शासनकाल में देश में मंदी छा गई है। इसका नतीजा यह है कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

loksabha election banner

भाजपा सरकार ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ कर पूंजीतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया था, परंतु राज्यपाल ने इसे निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुन: भाजपा की सरकार बनी तो सरकार हमारी जमीने छीन लेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचु, विधायक आलमगीर आलम, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव तनवीर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे।

सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जुमले पर जुमले देकर लोगों का ध्यान भटका रही है। मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। भाजपा सरकार गरीबों के खुन को चुसने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। दमनकारी सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना जरूरी है।

पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने

कहा कि भाजपा सरकार में घोषणा तो की जाती है। परंतु उसे धरातल में उतारने का काम नहीं किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही।

पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचु ने कहा कि भाजपा सरकार लाठी व बंदूक के बल पर आगे बढ़ना चाहती है। हक मांगने वाले आंगनबाड़ी कर्मियों व पारा शिक्षकों पर लाठी बरसाया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के संथाल परगना को-ऑर्डिनेटर सुल्लतान अहमद, जिलाध्यक्ष उदय लाखवानी, फरक्का के कांग्रेस विधायक मईनुल हक, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ, मुख्तार हुसैन, अफजल हुसैन, जहरूल इस्लाम, श्रीकुमार सरकार, अनुप कुमार विश्वास, देवीलाल मुर्मू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.