Move to Jagran APP

शर्मिला बनीं जिला खो-खो संघ की अध्यक्ष

ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त सुजीत कुमार विद्यार्थी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 04:36 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 04:36 PM (IST)
शर्मिला बनीं जिला खो-खो संघ की अध्यक्ष
शर्मिला बनीं जिला खो-खो संघ की अध्यक्ष

पाकुड़ : बैंक कॉलोनी स्थित न्यू स्टेडियम में बुधवार को झारखंड राज्य खो-खो संघ के निर्देश पर जिला खो-खो संघ की वार्षिक आमसभा सह चुनाव का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलास्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल चार वर्षो का होगा। आमसभा में सर्वसम्मति से शर्मिला रजक को जिला खो-खो संघ का अध्यक्ष चुना गया।

loksabha election banner

ऑनलाइन चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में संतोष प्रसाद को नियुक्त किया गया था। ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त सुजीत कुमार विद्यार्थी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। वर्ष 2020-2024 सत्र के लिए नई जिला कार्यकारिणी में वरीय उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार साह, ताराशीष मित्रा, मार्कूस किस्कू, सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव आदित्य कुमार सिन्हा, आदित्य सिंह, कोषाध्यक्ष बमभोला उपाध्याय सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में छोटन कुमार मंडल, सूरज कुमार साह, विष्णु भंडारी को रखा गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शर्मिला रजक ने कहा कि खेल के बिना जीवन अधूरा है। खो-खो को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार झा, नारायण चंद्र राय, अशोक कुमार सिन्हा, सेलजीत सनत, सुमंतो दास, ओम प्रकाश साह, शिवम यादव, कृष्ण कुमार, देवराज, विक्रम ठाकुर, राजकुमार उपाध्याय, भीम कुमार, सुपौल साहा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.