Move to Jagran APP

सात दिन लौटी ठंड, पारा तक लुढ़का

जासं पाकुड़ करीब एक सप्ताह बाद ठंड लौट आई। पसीना छुड़ाने वाला सूरज निस्तेज होने लगा। मंगलव

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 01:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:05 AM (IST)
सात दिन लौटी ठंड, पारा तक लुढ़का
सात दिन लौटी ठंड, पारा तक लुढ़का

जासं, पाकुड़ : करीब एक सप्ताह बाद ठंड लौट आई। पसीना छुड़ाने वाला सूरज निस्तेज होने लगा। मंगलवार को पारा आठ-नौ डिग्री सेल्यियस लुढ़क गया। अल सुबह ही कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना था कि आसपास के लोग नजर नहीं आ रहे थे। चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के 11 बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। सर्द हवा चलती रही। दोपहर बाद सूरज ने हाजिरी लगाई मगर ठिठुरन कम करने में नाकाम रही। यहां धूप की छवि धूमिल हो गई थी। शाम होते ही पूस की जवानी का अहसास होने लगा।

loksabha election banner

कुछ दिनों से लग रहा था कि ठंड का मौसम समाप्ति पर है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली थी, मगर मगंलवार को मौसम ने करवट बदल ली।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से धुंध और ठंड बढ़ने के आसार है। फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताई थी। धनबाद के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा और ठंड बढ़ेगी। पिछले कुछ दिनों से अरब सागर के आसपास बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से काफी मात्रा में गर्म बादल इस ओर आ रहे थे, जिस वजह से मौसम बदल गया था। इस बार समुद्री बादलों के आने से जनवरी में पड़ी गर्मी ने पिछले तकरीबन 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन में ही नहीं रात में भी लोग स्वेटर उतार कर घर से बाहर निकल रहे थे। इस हफ्ते मौसम पूरी तरह सर्द रहेगा। बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सुबह में घना कोहरा छा सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप भी खेलेगी और शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाएगी।

15 जनवरी तक का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 27 न्यूनतम 9

बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8

गुरुवार अधिकतम 24 न्यूनतम 8

शुक्रवार अधिकतम 25 न्यूनतम 9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.