Move to Jagran APP

जमशेदपुर जैसा है पाकुड़ का सदर अस्पताल : प्रो. गौरव

पाकुड़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी प्रो. गौरव बल्लभ ने रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:17 AM (IST)
जमशेदपुर जैसा है पाकुड़ का सदर अस्पताल : प्रो. गौरव
जमशेदपुर जैसा है पाकुड़ का सदर अस्पताल : प्रो. गौरव

पाकुड़ : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी प्रो. गौरव बल्लभ ने रविवार को बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पाकुड़वासियों के साथ भेदभाव की है। पाकुड़ का उद्योग बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। पलायन जारी है। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार पाकुड़वासियों को पानी उपलब्ध नहीं करा सकी। अस्पताल का हाल बदहाल है। जमशेदपुर जैसा ही पाकुड़ का सदर अस्पताल है।

loksabha election banner

अस्पतालों में चिकित्सक का पदस्थापन नहीं हो सकी है। शिक्षा का भी हाल चौपट है। 14 हजार सरकारी स्कूलों को बंद कराकर शराब की दुकानें खोल दी है। एनआरसी के मामले में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एनआरसी की आग में कई राज्य जल रहे हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे अधिक भाजपा ने राज किया है। गठबंधन के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में संताल की सड़कें चकाचक हुई है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष उदय लखवानी सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.