कर्तव्य के दौरान पुलिस कर्मियों का शहीद होना दुखद
पाकुड़ पाकुड़ पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव र
पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। पुलिस कर्मियों ने भी शोक सलामी दी। अस्थायी शहीद स्मारक पर एसपी ने पुष्प अर्पित किया।
बता दें कि झारखंड प्रदेश में कर्तव्य के दौरान कुल 292 पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। इस वर्ष अब तक पांच पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं। इसमें एएएसआइ गोवर्धन पासवान, मनोर्धन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, दिवरु पूर्ति व युधिष्ठिर मालवा हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झारखंड प्रदेश में अब तक कुल 292 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के दौरान पुलिस कर्मियों का शहीद होना दुखद है। एसपी ने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्य को समझें और ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। जनता से बेहतर संबंध बनाकर काम करने पर परेशानी नहीं होगी। हमसभी जनता का सेवक हैं। जनता को साथ लेकर चलने की जरूरत है। इस मौके पर जिले भर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।