Move to Jagran APP

राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) लॉकडाउन अवधि में राशन नहीं मिलने से नाराज देवपुर गांव क

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 06:58 PM (IST)
राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने किया सड़क जाम
राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : लॉकडाउन अवधि में राशन नहीं मिलने से नाराज देवपुर गांव के लाभुकों ने शुक्रवार को महेशपुर-पाकुड़ मुख्य पथ को जाम कर दिया। इससे उक्त पर आवागमन बाधित हो गया।

loksabha election banner

सड़क जाम कर रहे महिला व पुरुष लाभुकों ने संबंधित राशन दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना पर प्रशिक्षु पुअनि शुभम कुमार सिंह दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया। लाभुक साजोंन मुर्मू, बाहा टुडू, बेटीधन मुर्मू, सुबाशनी मुर्मू, चुड़की मरांडी, डेवजन मरांडी, मालती मरांडी, नाचोन हांसदा ने बताया कि राशन नहीं मिलने की लिखित शिकायत निगरानी समिति को कई बार दी गई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। मजबूर होकर हमलोग सड़क जाम कर आंदोलन कर रहे हैं। देवपुर के राशन दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। हमलोगों का राशन कार्ड ऑनलाइन रहने के बाद भी राशन देने से वंचित रखा जा रहा है। खबर भेजे जाने तक सड़क जाम नहीं हटा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.