धर्म का पथ कठिन, विचलित नहीं होएं
संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के तारापुर गांव में सात दिवसीय श्री मदभागवत क
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के तारापुर गांव में सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा हवन के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। हवन में दर्जनों महिला व पुरुषों ने भाग लिया। इसके पूर्व कथा वाचक संजय कृष्ण जी महाराज ने कथा सुनाई। कथा वाचक ने कहा कि मानव जीवन बार-बार नहीं मिलता। इसलिए इस जन्म में हमें अच्छे कर्म में लगना चाहिए। हमलोगों को धर्म को आस्था के साथ जोड़ना चाहिए। धर्म का पथ कठिन होने के बावजूद हमें विचलित नही होना चाहिए। धर्म हमेशा सत्य की ओर चलता है और अंत में सत्य की ही जीत होती है। वर्तमान समय में लोग धर्म के प्रति सचेत नही है। प्राचीन संस्कृति व परंपरा को भूलकर हम आधुनिकता की चकाचौध में जी रहें हैं। इसमें तनिक सुख तो मिलती है पर अंत में दुख ही दुख है। लोग आवेश में आ जाते है। कथा के दौरान भजन की धुन के साथ पूरा पंडाल में उपस्थित श्रोता झूम उठे। कथा के सफल आयोजन में डोमन पंडित, मनोज साहा, करण साहा, अम्बिका प्रसाद, चन्द्र नारायण, मिथुन, उमाचरण की भूमिका रही।