बारिश ने दी प्रचंड गर्मी से राहत, कीचड़ व जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी
मंगलवार को पाकुड़ में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 11:13 AM (IST)
पाकुड़ : मंगलवार को करीब 11 बजे से पाकुड़ में बारिश हुई। जो रुक रुककर होती रही। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। हालांकि वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित भी हो गया। कई जगह सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगा। कीचड़ ने हालात और दुरूह कर दिए।
शहर के कई स्थानों में जलजमाव भी हो गया है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।
पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे तथा दिन भर फुहारें गिरतीं रहीं। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात से साप्ताहिक हाट भी पूरी तरह प्रभावित हुआ। खरीददारों की कमी के कारण व्यापारी परेशान दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें