गड़बड़ी पर सील हुआ घनश्यामपुर का प्रज्ञा केंद्र
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने शुक्रवार को पीएम आवास योजना
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने शुक्रवार को पीएम आवास योजना में पैसा लेकर फर्जी तरीके से लोगों का नाम चढ़ाने की शिकायत पर प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई प्रज्ञा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गड़बाड़ी, सोनारपाड़ा, इंग्लिशपाड़ा तथा घनश्यामपुर गांव स्थित प्रज्ञा केंद्रों में छापेमारी की। सीओ ने प्रज्ञा केंद्र के संचालक से पूछताछ की। प्रज्ञा केंद्र में रखे रजिस्टर, लैपटॉप और कंप्यूटर की छानबीन की। अवैध तरीके से लोगों का नाम कंप्यूटर में एंट्री करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालकों को फटकार लगाते हुए प्रज्ञा केंद्रों की अनुज्ञप्ति रद करने का निर्देश दिया। गड़बड़ी मिलने पर घनश्यामपुर गांव स्थित प्रज्ञा केंद्र को सील कर दिया गया।
सीओ रितेश जायसवाल ने बताया कि महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र संचालकों द्वारा अवैध तरीके से बच्चों, महिलाएं तथा वैसे लोग जो किसान नहीं है उनका भी नाम अंचल कार्यालय के वेबसाइट में लॉगइन के माध्यम से एंट्री किया जा रहा था। जिसकी सूचना उपायुक्त पाकुड़ को दी गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड के कई प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी की गई। प्रज्ञा केंद्रों में लोगों का नाम अवैध तरीके से पीएम किसान योजना एंट्री किया जा रहा था। सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को जमकर फटकार लगाई गई। इस मौके पर अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह, अंचल अमीन उमाकांत यादव मौजूद थे।