Move to Jagran APP

भारतीय संविधान का सम्मान करें पुलिस कर्मी

जागरण टीम पाकुड़ पुलिस केंद्र में गुरुवार को संविधान सभा का आयोजन किया गया। पुलिस उपाध

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:52 PM (IST)
भारतीय संविधान का सम्मान करें पुलिस कर्मी
भारतीय संविधान का सम्मान करें पुलिस कर्मी

जागरण टीम, पाकुड़ : पुलिस केंद्र में गुरुवार को संविधान सभा का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक बैजनाथ प्रसाद ने पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को संविधान के महत्व को बताया। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर के बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए। व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण हुआ है। संविधान की गरिमा को बचाना प्रत्येक भारतीय का धर्म है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मी संविधान को आत्मा मानकर उसपर अमल करें। वहीं एसडीपीओ पाकुड़ में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

महेशपुर में कर्मियों को दिलाई शपथ : संविधान दिवस पर गुरुवार को महेशपुर अनुमंडल कार्यालय व थाना परिसर में संविधान सभा का आयोजन हुआ। एसडीपीओ कार्यालय परिसर में एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, थाना परिसर में दिनेश प्रसाद चौरसिया ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पुअनि बज्रकिशोर सिंह, रिकु रजक, शुभम कुमार सिंह, सअनि सौकत अली, मृत्युंजय पाठक, सुरेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

हिरणपुर में हुई संविधान सभा : हिरणपुर थाना परिसर में संविधान सभा का आयोजन किया गया। बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अमित तिवारी, एसआइ शैलेंद्र नायक, एएसआइ राजेश कुमार राम व विजय साहा उपस्थित थे।

पाकुड़िया में हुआ कार्यक्रम : पाकुड़िया थाना परिसर में थाना प्रभारी मदन कुमार ने संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.