Move to Jagran APP

हत्या की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दतियारपोखर नाला के निकट दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 05:00 PM (IST)
हत्या की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हत्या की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दतियारपोखर नाला के निकट दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बच्ची की हुई हत्या मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस हरेक ¨बदु पर जांच में जुटी है। पुलिस को अब तक जो भी सुराग हाथ लगा है उस पर काम चल रहा है। सोमवार की रात व मंगलवार को गांव के आसपास छापेमारी भी की गई। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

loksabha election banner

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है। जांच में क्या मिला इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया यह मान रही है कि बच्ची के साथ द¨रदों ने दुष्कर्म किया होगा। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई होगी। शव को देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि द¨रदों ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। उनके शरीर पर सिगरेट या बीड़ी से जलाए जाने का निशान भी पाया गया है। घटनास्थल पर खुन से सना एक पत्थर भी पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व पानी लेने के दौरान गांव के ही एक दंपत्ति से बच्ची का झगड़ा हुआ था। बच्ची के साथ दंपत्ति ने मारपीट कर घड़ा छीन लिया था। बच्ची व उनकी बड़ी मम्मी के साथ जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता था। पुलिस उक्त दोनों ¨बदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस को आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिसिया जांच में तेजी आएगी।

---

वर्जन..

आरोपित की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। पुलिस हरेक ¨बदुओं पर जांच कर रही है। आरोपित को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवनीत हेम्ब्रम, पुलिस उपाधीक्षक पाकुड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.