पाकुड़ के पहलवान अजमाएंगे अपनी किश्मत
जागरण संवाददाता पाकुड़ झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लि
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकुड़ के पहलवान शुक्रवार को गोड्डा के लिए रवाना हो गए। झारखंड कुश्ती संघ व गोड्डा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोड्डा जिला मुख्यालय में 20वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता 8 से 10 नवंबर तक चलेगा। पाकुड़ के पहलवान दंगल में अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिले से कुल 30 पहलवान गोड्डा के लिए रवाना हुए। पाकुड़ जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश सिंह, अध्यक्ष मीरा प्रवीण सिंह, रामरंजन कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, उमर फारुक ने पहलवानों को शुभकामना के साथ रवाना किया। रतन कुमार सिंह, राजीव चंद्र पांडेय, अखिलेश चौबे, जवाहर सिंह, मार्क बास्की, राजकुमार सिंह, संजय भगत ने जीत की शुभकामनाएं दी है।