Move to Jagran APP

पाकुड़ में विवाह समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

Misbehavior with Minor. झारखंड के पाकुड़ में विवाह समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 01:23 PM (IST)
पाकुड़ में विवाह समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
पाकुड़ में विवाह समारोह में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सूत्र, पाकुडि़या (पाकुड़)। पाकुडि़या थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। पीड़िता के पिता ने बुधवार की रात तलवा गांव निवासी नरेश टुडू व कोनास टुडू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों फरार हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

loksabha election banner

पीड़िता के पिता ने बताया कि 28 मई की रात नाबालिग बेटी गांव में शादी समारोह में गई थी। वहां नृत्य-संगीत चल रहा था। इस बीच, आरोपित नरेश व कोनास आए। बेटी को बहला-फुसलाकर पास के खाली पड़े घर में ले गए। इस बीच, बेटी को अहसास हो गया कि वे दोनों उसके साथ गलत काम करने वाले हैं। उसने शोर मचाया। यह देख दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर दोनों ने दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए। आरोपितों ने भागते समय चेतावनी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। घटना के बाद किसी प्रकार रोती बिलखती बेटी घर आई। घर वालों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

सहेली का पिता बना हैवान, नाबालिग से दुष्कर्म

महेशपुर के एक गांव में अपनी सहेली से मिलने बुधवार को उसके घर गई नाबालिग लड़की के साथ सहेली के ही पिता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पीड़िता वह करीब 11 बजे सहेली से मिलने गई थी। घर पर वह नहीं थी। उसका पिता ही घर में थे। वह वापस लौट रही थी पर आरोपित ने उसे घर के अंदर बुला लिया। उसके बाद दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले में पंचायत भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के साथ मारपीट की। इससे पंचायत बिना निष्कर्ष के खत्म हो गई। तब पीड़िता गुरुवार को महेशपुर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

टुंडी में भी हुई हैं दुष्कर्म की वारदातें

संताल के अलावा धनबाद कोयलांचल में भी दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। हाल में टुंडी में एक विवाह समारोह के दौरान एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात की बात सामने आई थी। आरोपितों ने दुष्कर्म की बात पुलिस के सामने स्वीकारी थी।

इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। मामले की जांच चल रही है। वहीं टुंडी मनियाडीह में एक नाबालिग शौच को जंगल में गई थी। उसके साथ भी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का आरोपित आज तक नहीं पकड़ा गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.