Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में ज

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:07 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजनों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी नेता देवीलाल मुर्मू ने बताया कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रखंड के सभी गांवों का दौरा कर रहे हैं तथा नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड के सोरला, बरमसिया, दोमंगड़िया, पलियादाहा, सरसाबांध आदि अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सैकड़ों लोगों ने पार्टी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महेशपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत की मौजूदगी में अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, बिमल मुर्मू, गिल्बर्ट हांसदा, महाजन मियां आदि ने 10 सदस्यों की बूथ कमेटी एवं 6 सदस्यों की पंचायत कमेटी गठन का कार्य संपन्न हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.