बाइक शो-रूम में भीषण आग, सामान जले
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे होंडा शो-रूम में भीषण आग लग गई। कुछ ही क्षण में यहां रखा सारा सामान जल गए। सबसे पहले होंडा एमबी आटो मोबाइल्स सर्विस सेंटर में आग लगी। इसके बाद आग की लपटें शो-रूम के गोदाम तक पहुंच गई।
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे होंडा शो-रूम में भीषण आग लग गई। कुछ ही क्षण में यहां रखा सारा सामान जल गए। सबसे पहले होंडा एमबी आटो मोबाइल्स सर्विस सेंटर में आग लगी। इसके बाद आग की लपटें शो-रूम के गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में रखे लाखों की बाइक पार्ट्स, टायर, ट्यूब, हेलमेट, नई और पुरानी मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जल गए। हालांकि लोगों के सहयोग से 15-20 नई बाइक को जलने से बचा लिया गया। आग की लपटें शोरूम मालिक के आवास तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में घर का सारा सामान जल गया। अगलगी की खबर मिलते ही थाना प्रभारी चंदन गुप्ता, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ किरण कुमार डांग ने दुमका और पाकुड़ जिला प्रशासन सहित अग्निशमन विभाग को सूचना दी। काफी देर बाद दमकलकर्मी वाहन के साथ पहुंचे। तबतक सबकुछ जलकर खत्म हो गया था।
थाना प्रभारी चंदन गुप्ता ने तुरंत ट्रैक्टर में लगी दो पानी टंकी, एक डंपर डस्ट आदि की व्यवस्था कराया। इसके बाद आग बुझाने का सफल प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने के कारण आसपास स्थित घर जलने से बच गए।
आग लगने का कारण पता नहीं
शो-रूम मालिक के अनुसार आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। शो-रूम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि हो सकता है कि शाट-सर्किट के कारण आग लगी हो। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। आगजनी के बाद शो-रूम के आसपास अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोग चाहकर भी समय पर आग बुझाने में सफल नहीं हो सके।
आवश्यक कागजात और सामान जले
शो-रूम मालिक के बड़े भाई मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इस हादसे में उनकी जिदगीभर कमाई बर्बाद हो गई। मेरी नजर के सामने सबकुछ जल गया। सरकारी, बैंकिग, इंश्योरेंस, आधार कार्ड, पेनकार्ड, शो-रूम से संबंधित जरूरी कागजात, इंश्योरेंस के बंधपत्र, बच्चों के प्रमाणपत्र, कपड़ा, नगदी, बर्तन सहित तीन घर में रखे सारा सामान जल गए। मनोज सहित उनके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक अनुमान के मुताबिक आग लगने से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सुगाडीह में धान की पाला में लगी आग
हिरणपुर (पाकुड़) : सुगाडीह गांव में गुरुवार की सुबह खलिहान में अचानक आग लग गई। इससे खलिहान में रखे शिवलाल टुडू तथा उसके भतीजा डिप्टी टुडू का करीब 20 क्विटल धान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि अल सुबह करीब चार बजे देखा कि खलिहान में रखे धान की पाला में आग धधक रही है। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आगे बुझाने में जुट गए। हालांकि इसके पूर्व काफी धान जल चुका था। पीड़ित शिवलाल टुडू व डिप्टी टुडू ने बताया कि इसमें करीब 20 क्विटल धान जल गया। अगलगी का कारण पता नहीं चल पाया है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच कराई गई है। पीड़ितों ने अभी तक आवेदन नही दिया है। आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।