छोटी-छोटी घटनाओं को समाजिक स्तर पर सुलझाएं : एसडीओ
जागरण संवाददाता पाकुड़ नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिति के रुप में एसडीओ प्रभात कुमार पुलिस उपाघीक्षक संजय कुमार व अंचलाधिकारी आलोक वरुण केशरी शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। जागरण संवाददाता पाकुड़ नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिति के रुप में एसडीओ प्रभात कुमार, पुलिस उपाघीक्षक संजय कुमार व अंचलाधिकारी आलोक वरुण केशरी शामिल हुए। शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। पदाधिकारियों ने समुदाय के लोगों से अपील किया कि शहर में अमन-चैन के साथ रहें। शांति बनाएं रखें। शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को विचार रखने को कहा गया। लोगों ने कहा कि पाकुड़ शहर हमेशा से शांत रहा है। यहां के लोग अमन-चैन के साथ रहना पसंद करते हैं। परंतु कुछ मनचलें युवकों के कारण छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है। सभी समुदाय के लोग मिलकर इस पर अंकुश लगाएं। अभिभावकों को जागरुक होना पड़ेगा। अभिभावक अपने बच्चों के उपर नजर रखें। एसडीओ प्रभात कुमार ने लोगों से अपील किया कि छोटी-छोटी घटनाओं को समाजिक स्तर पर ही सुलझा लेना चाहिए। पूर्व में जो भी घटनाएं हुई है वह काफी निदंनीय है। इस तरह की घटना से हमलोगों को बचना चाहिए। भाईचारा में किसी प्रकार की दरार नहीं आनी चाहिए। आपलोगों के प्रयास से घटना पर अंकुश लग सकती है। हमलोगों को प्रयास करना है कि आपसी सौहार्द बना रहे। सोशल मीडिया पर चर्चा करते हुए एसडीओ ने कहा कि फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर आदि में मनचले लोग गलत पोस्ट कर देतें हैं और हम उसे सही मानकर विवाद शुरु कर देते हैं। ऐसा करना गलत है। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पिछले दिनों जो भी विवाद हुआ है उसे भूलकर आपसी भाईचारा बनाएं रखें। इस मौके पर बलराम दूबे, असीम मंडल, हिसाबी राय, अंजर काशमी, तुहीन शुक्ला, पंकज साह, असलम अंसारी, महबूब आलम सहित अन्य मौजूद थे।