Move to Jagran APP

बरसात में पशुओं का रखें विशेष ख्याल

पाकुड़ दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को प्रश्न पहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जि

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:37 AM (IST)
बरसात में पशुओं का रखें विशेष ख्याल
बरसात में पशुओं का रखें विशेष ख्याल

पाकुड़: दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को प्रश्न पहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी तेज कुमार बैठा ने लोगों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में जानवरों पर पशुपालकों को विशेष ध्यान देना चाहिए। बरसात के समय जानवरों को गला घोटू जैसी घातक बीमारी होने का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए जानवरों को टीका देना जरूरी है।

loksabha election banner

सवाल : बरसात में जानवरों को क्या बीमारी होने की संभावना बनी रहती ?

अशोक कुमार, पाकुड़

जानवरों को बरसात के पानी से बचाना चाहिए। भींगने से जानवरों को बुखार होने की सबसे अधिक संभावना बनी रहती है।

सवाल:: बरसत में जानकारों को कौन सा टीका पड़ेगा?

मनोज चौबे, महेशपुर

बरसात में जानवरों को गला घोटू बीमारी होने का खतरा रहा है। जिले के सभी पशु चिकित्सा अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालक अपने अपने जानवरों को नि:शुल्क टीकाकरण कराएं।

सवाल: गाय के पैर में घाव हो गया है। इसे बचाव के लिए क्या करना होगा ?

माधव सिंह मरांडी, रामनाथपुर, महेशपुर

चोट लगने से गाय के पैर में घाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो तुरंत नजदीक के पशु चिकित्सक से ईलाज कराकर दवा देना होगा।

सवाल: टीकाकरण का काम कब से शुरू होगा ?

अशीष यादव, छोटी अलीगंज

छोटे जानकारों का टीकाकरण का कार्य विभाग द्वारा शुरू कर दिया है। जल्द ही बड़े जानकारों का टीकाकरण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

सवाल: गाय बच्चा देने वाली है, लेकिन अभी तक गाय का दो थान में दूध नहीं आया है। क्या कारण है ?

कन्हैया लाल गुप्ता, केंदुआ, पतना

गाय के बच्चा देने का समय नहीं हुआ है। समय होने पर गाय के चारों थानों में दूध आ जाएगा। घबराने की कोई बात नहीं है। अगर बच्चा देने के बाद भी सभी थानों में दूध नहीं आता है तो नजदीक के पशु चिकित्सक से संपर्क कर सलाह लेना जरूरी है ।

सवाल: बकरी का शरीर विकसित क्यों नही हो रहा है ?

नाजीर हुसैन, महेशपुर

कृमि की बीमारी होने से बकरी का शरीर विकसित नहीं हो पाता है। अगर ऐसा है तो नजदीक के पशु चिकित्सक से बकरी की जांच कराकर कृमि की दवा लेना होगा ।

सवाल: गाय का गला फुल गया है। मुंह से लार टपकता है। क्या कारण है ?

सागर कुमार झा, गढ़वाड़ी महेशपुर

आयरन की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। पशु चिकित्सक से संपर्क से सलाह लेना जरूरी है।

सवाल: बकरी का गला फुल गया है। क्या कारण हो सकता है ?

विनय सेन, कुर्थीपाड़ा

ठंड लगने व चोट लगने से यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसा होने पर बकरी की जांच कराकर पशु चिकित्सक दवा ले सकते है ।

सवाल: गला घोटू बीमारी का क्या लक्षण है ?

राजेश घोष, हिरणपुर

गला घोटू बीमारी बहुत की घातक बीमारी है। गला फूलना व सांस लेते समय खर-खर की आवाज आना इस बीमारी का लक्षण है।

सवाल: गाय दूध कम दे रही है। क्या कारण है ?

मनीष कुमार, लिट्टीपाड़ा

खानापान सही नहीं होने पर गाय कम दूध देती है। ऐसा होने से गाय के खानपान में विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही पशु चिकित्सक से सलाह लेकर गाय को आयरन की गोली देना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.