झाविमो ने विधानसभा अध्यक्ष का फूंका पुतला
पाकुड़ झाविमो कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शहर के इंदिरा चौक के समीप विधान सभा अध्यक्ष ि
पाकुड़ : झाविमो कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शहर के इंदिरा चौक के समीप विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता दल- बदल मामले में स्पीकर कोर्ट में झाविमो विधायक के भाजपा में विलय को सही ठहरने के निर्णय का विरोध कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी छह विधायकों का भी पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व झाविमो के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दल-बदल मामले में झारखंड विकास मोर्चा के 6 विधायकों का फैसला विधानसभा अध्यक्ष ने सुनाया है। यह फैसला लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से विधायकों की खरीद फरोख्त की राजनीति की गई। उन्होंने कहा कि न्याय को लेकर झाविमो हाई कोर्ट तक जाएगा। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के अलावे बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर स्टीफन किस्कु, फ्रांसिस हेम्ब्रम, मामलोत शेख, टीपू सुल्तान अंसारी, मंगल हांसदा, ना•िार हुसैन, हिम्मत भगत, दिलीप टुडू, सईद अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।