बिल पारित होने पर झामुमो ने मनाया जश्न
जागरण संवाददाता पाकुड़ झारखंड विधानसभा में सरना धर्म कोड बिल पारित होने की खुशी में
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झारखंड विधानसभा में सरना धर्म कोड बिल पारित होने की खुशी में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के सिदो-कान्हू पार्क से जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दिशेाम गुरु शिबू सोरेन को बधाई दी। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। जुलूस में ढोल नगाडे़ के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बिल पारित कराकर सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। राज्य के आदिवासियों की भावना का पूरा सम्मान किया गया है। अब केंद्र सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला सचिव समद अली, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, लखन हेंब्रम, जिला युवा अध्यक्ष सुनील हांसदा, सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला अध्यक्ष जोस्फीना, सचिव सुशीला, संयुक्त सचिव महमूद आलम,संगठन सचिव, मुस्लेउद्दीन, केंद्रीय सदस्य निशासबनाम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, मोतीलाल हांसदा, दुर्गा हांसदा, पीटर, मनोज मरांडी, गैणा मरांडी, मुंसी हांसदा, आना हेम्ब्रम, सुनिराम बबलू मुर्मू, खोला मरांडी, मोहन, राजा हांसदा, मुर्मू, कालीदास बेसरा, सकल हेम्ब्रम, बुलाय सोरेन, होपना मरांडी, सोम मरांडी, बाजल मुर्मु, राम मरांडी, मंगल मरांडी, अब्दुल उदूद, सोलेमान बास्की, मुस्लेउद्दीन शेख, प्रशाद हांसदा, नगर अध्यक्ष ठाकुर, बीरू घोष, प्रकाश सिंह, अनेकुल आलम, पिटू सिंह, साफु शेख, जाकिर शेख, विकास साह, अंसारुल अशरफुल शेख, फिटू, मोनिरुल, अमीरुल शेख,़ फरिजुद्दीन, यूसुफ खान, मोकलेसुर रहमान, मोजीबुर शेख, शेर अली शेख, मसूद शेख, बेलाल शेख, अली शेख आदि उपस्थित थे।