अगस्त क्रांति दिवस पर निकाला भारत जोड़ो मशाल जुलूस
महेशपुर (पाकुड़): अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार क
महेशपुर (पाकुड़): अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार की शाम महेशपुर में भारत जोड़ों मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहीद भगत ¨सह चौक पहुंच कर संपन्न हुई।
इस मौके पर स्थानीय अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा ने कहा कि भारत के इतिहास में 9 अगस्त बहुत महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नौजवानों से आह्वान किया है कि आज भारत को जोड़ने की जरूरत है। आतंकवाद, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार से भारत को मुक्त करने का कार्य युवा ही कर सकते हैं। इस मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, दुर्गा मरांडी, नरेन साह, दिलीप ¨सह, विजय भंडारी, सुरेन्द्र भगत, अमीत अग्रवाल, संदीप भगत, विवेक भगत, अमीत ¨सह, विक्रम घोष, हरेराम पाल, सोनू गुप्ता, राहुल मिश्रा, स्वराज ¨सह, गुरू भगत, मोनू तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।