किसान चौपाल में बताया कृषि बिल का महत्व
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह बिल लाया गया है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।
महेशपुर (पाकुड़) : महेशपुर के घनश्यामपुर गांव में बुधवार आयोजित कृषि चौपाल में भाजपा के किसान चौपाल प्रभारी साधन झा सहित आस पास के कई किसान शामिल हुए। इसमें केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के महत्व की जानकारी दी गई।
प्रभारी साधन झा ने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह बिल लाया गया है। इसमें किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। चौपाल में कृषि बिल को लेकर किसानों के सवालों का जवाब दिया गया। साधन झा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल वोट बैंक की राजनीति करते हुए इस कानून के बारे में किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। इन दलों को किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने की कोई चिता नहीं है। मौके पर सुकुमार मिश्रा, देवराज तिवारी, कार्तिक माल, अजय माल, प्रशांत माल, उज्जवल सरदार, बादल माल, कमल माल, हेमंत माल, नारायण माल, बिट्टू माल समेत अन्य किसान मौजूद थे।