किशोर-किशोरियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
संवाद सूत्र अमड़ापाड़ा (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के शहरघाटी स्थित जीशु जाहेर मिशन स्कूल म
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के शहरघाटी स्थित जीशु जाहेर मिशन स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 580 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। 10 किशोरियों में हीमोग्लोबीन की कमी पाई गई। उन किशोरियों को दवा दिया गया।
इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के बीटीएम अनिल कुमार गुप्ता ने किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण व साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में डा. प्रमोद कुमार, डा. नसीम अहमद, आईसीडीएस के एलएस शोभा भगत, बोबी कुमारी, एएनएम मुन्नी कुमारी, सिलविना टुडू, सोनिया हेम्ब्रम, मीनू मरांडी, पिरामल फॉउंडशन के एबीटीओ मो. शमीम अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।