Move to Jagran APP

आज से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे मुखिया

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के बैनर तले प्रखंड के सभी 18 प

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:02 PM (IST)
आज से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे मुखिया
आज से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे मुखिया

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के बैनर तले प्रखंड के सभी 18 पंचायत के मुखिया ग्रामसभा की आजादी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में 15 नवंबर स्थापना दिवस से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार को मोंगलाबांध पंचायत की मुखिया करुणा हेम्ब्रम के आवासीय कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें संघ की सलोमी बेसरा ने बताया कि सरकार पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अन्याय व वादाखिलाफी कर विकास को बाधित करने का कार्य कर रही है। समय पर पंचायतों को विकास का फंड आवंटित नहीं किया जा रहा है। 14वें वित्त आयोग की राशि अब-तक अप्राप्त है, इससे विकास का पहिया थम गया है। बेसरा ने बताया कि गतल तरीके से गठित आदिवासी विकास समिति और ग्राम विकास समिति पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। सरकार लगातार मुखियाओं को अपमानित कर रही है। इस मौके पर ढेना मरांडी, उर्मिला हांसदा, कलम मुर्मू, मालेका किस्कु सहित सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.