15 से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे मुखिया: अध्यक्ष
संवाद सहयोगी,पाकुड़: मुखिया को पंचायत के पूर्ण अधिकार नहीं दिए जाने के विरोध में राज्य स्था
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पाकुड़: मुखिया को पंचायत के पूर्ण अधिकार नहीं दिए जाने के विरोध में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर से राज्य के 4398 मुखिया कलम बंद हड़ताल पर जाएंगे। इसकी जानकारी मुखिया संघ की जिलाध्यक्ष चित्रलेखा गोंड ने दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बीते दिनों राज्य स्तरीय बैठक में राज्य संघ के आह्रान पर लिया गया था। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अब-तक मुखिया के अधिकार और सम्मान को लेकर किसी प्रकार की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कहा कि राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। मुखिया को पूर्ण अधिकार नहीं देने से मुखियाओं में सरकार के प्रति काफी रोष है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें