पारा शिक्षकों की हड़ताल से 252 स्कूलों में लटका ताला
फोटो फाइल संख्या 16 पीकेआर 9 व 11 में -जिले के 1825 पारा शिक्षक गए हड़ताल पर, पठन-पाठन
फोटो फाइल संख्या 16 पीकेआर 9 व 11 में
-जिले के 1825 पारा शिक्षक गए हड़ताल पर, पठन-पाठन प्रभावित जागरण टीम, पाकुड़ : राज्य सरकार द्वारा दमनात्मक रवैए एवं रांची में बर्बरतापूर्वक पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज के विरोध में जिले के 1825 पारा शिक्षक शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे जिले के तकरीबन 252 उत्क्रमित एवं नव प्राथमिक विद्यालयों में ताला लटक गया है। उक्त विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। पारा शिक्षकों के हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने बताया कि पारा शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से रांची मोहराबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करना अनुचित है।
हिरणपुर : एकीकृत झारखंड पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पारा शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को दामिन डाक बंगला परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मानिक मंडल ने की। बैठक में स्थायीकरण, सामान वेतनमान के साथ-साथ गुरुवार को रांची में पारा शिक्षकों पर सरकार द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण मारपीट को लेकर शनिवार से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया। सभी पारा शिक्षक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। बैठक में आहाद अली, वैद्यनाथ ¨सह, हेमा सोरेन, नूतन देवी, एल्विना तुरी, ओम भारती, बाबूजी किस्कु, मो. फारुख आदि उपस्थित थे। लिट्टीपाड़ा : मांगों के समर्थन में प्रखंड के सभी स्कूलों के पारा शिक्षक शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। प्रखंड क्षेत्र के 11 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व 54 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में केवल पारा शिक्षक कार्यरत रहने की वजह से विद्यालय बंद हो गया है।
अमड़ापाड़ा : मांगों के समर्थन में प्रखंड के सरकारी स्कूलों के सभी पारा शिक्षक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों के पारा शिक्षक शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होगा। पारा शिक्षक संघ के सदस्य अपनी मांग पर अड़े हैं।
----------------------
कितने स्कूलों में लटका ताला
प्रखंड स्कूल की संख्या पाकुड़ सदर 53
लिट्टीपाडा़ 65
हिरणपुर 20
पाकुडिया 40
महेशपुर 50
अमड़ापाड़ा 24