Move to Jagran APP

गरीबी मिटाने को सरकार चला रहीं योजनाएं

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शाबरी पाल व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:03 AM (IST)
गरीबी मिटाने को सरकार चला रहीं योजनाएं
गरीबी मिटाने को सरकार चला रहीं योजनाएं

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शाबरी पाल व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह के नेतृत्व में विभिन्न वार्डो में रविवार को पदयात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

मिस्त्री पाड़ा, आदर्श नगर, बलिहारपुर सहित अन्य मुहल्लों में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयास से एक गरीब व्यक्ति बिना इलाज के नहीं रहेगा। गर्भवती माता एवं बहनों को 6 हजार रुपये पौष्टिक आहार के लिए दिए जा रहे हैं। बिजली, पानी, आवास, धुंआ रहित रसोई के साथ साथ बच्चे बच्चियों की पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए के महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, सुनील कुमार सिन्हा विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय, दुर्गा मरांडी, दिलीप कुमार ¨सह, अरुण कुमार सरदार, सोमा पाल, प्राची चौधरी रामकुमारी देवी, मंजूर आलम, संजीव कुमार साह, संजय कुमार दास, धर्मेंद्र कुमार साह, मनीष कुमार पाण्डेय, तुलसी बर्धन, पूजा ¨सह, केका रानी सिन्हा मीना देवी, सन्मानी सरकार, सुशील कुमार साह, रीता देवी, अनीता देवी, मनोरमा देवी, पार्वती देवी, शीखा देवी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.