बकरी वितरण शिविर आयोजित
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) महिला स्वालम्बन योजना अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा काय
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 05:50 PM (IST)
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़): महिला स्वालम्बन योजना अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय में गुरूवार को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बकरी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. ललन कुमार वैद्ध ने समूह के 7 दीदी लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया। इसमें प्रत्येक लाभुकों को बंगाल नस्ल की 4 बकरी व1 बकरा का वितरण किया गया।
उपस्थित सखी मंडल की दीदियों को जानकारी देते हुए जेएसएलपीएस के बीपीएम अंकित कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा गरीब महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने व स्वावलम्बन बनाने के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें